गरमपानी: महिलाओं ने किया अवैध शराब का विरोध, आंंदोलन की दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। महिलाओं ने गांवों में अवैध शराब की बिक्री का विरोध जताया। कहा गांवों में जल्द शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा। अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नैनीपुल, कूल, चोपड़ा, क्वारब,काकडी़घाट आदि गांवों में शराब की बिक्री जोर पर है। छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के दलदल में …

गरमपानी, अमृत विचार। महिलाओं ने गांवों में अवैध शराब की बिक्री का विरोध जताया। कहा गांवों में जल्द शराब की बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आंदोलन किया जाएगा।

अल्मोड़ा-भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे नैनीपुल, कूल, चोपड़ा, क्वारब,काकडी़घाट आदि गांवों में शराब की बिक्री जोर पर है। छोटे-छोटे बच्चे भी नशे के दलदल में फंस रहे हैं। महिलाओं ने आरोप लगायाकि पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग चुप्पी साधे बैठा है जबकि गांवों में शराब के अवैध कारोबार का बोलबाला है।

कई परिवार बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं पर आबकारी, पुलिस, प्रशासन को कोई लेना देना नहीं है। दो टूक कहा है कि यदि जल्द अवैध शराब बिक्री पर अंकुश नहीं लगाया गया तो आसपास के गांवों की महिलाओं को भी साथ लेकर राजमार्ग पर ही अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा ।

संबंधित समाचार