उन्नाव: उप मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत, जानें क्या कहा?
उन्नाव। सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एक कार्यक्रम में शिरकत करने कानपुर जाते समय उन्नाव के मरहला चौराहे पर सदर विधायक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं अपने सम्बोधन में डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर खूब हमला बोला। अपने संबोधन में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि …
उन्नाव। सूबे के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एक कार्यक्रम में शिरकत करने कानपुर जाते समय उन्नाव के मरहला चौराहे पर सदर विधायक की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहीं अपने सम्बोधन में डिप्टी सीएम ने अखिलेश यादव समेत विपक्ष पर खूब हमला बोला। अपने संबोधन में अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के एक नेता जिनके पूज्य पिता ने तो वैक्सीन लगवा ली लेकिन वह कह रहे हैं कि इस वैक्सीन को मत लगवाना यह बीजेपी की वैक्सीन है जब हम लोग सरकार में आएंगे तब वैक्सीन लगावाना।
इसके साथ ही डिप्टी सीएम ने कहा कि तब तक तो सभी लोग परलोक सिधार चुके होंगे। ऐसे मेघवाल वैक्सीन लगवाने से मना कर रहे हैं थे और वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार कर रहे थे उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जो वैक्सीन को लेकर दुष्प्रचार कर रहे थे वह अपने पड़ोस में तक नहीं गए जबकि योगी जी अस्पताल में भर्ती अपने पिता को देखने तक नहीं गए वह जनता की सेवा में लगे रहे।
उन्होंने कहा पिछले साढ़े चार सालों में योगी जी ने कोई छुट्टी तक नहीं ली वह सिर्फ जनता की भलाई में लगे रहे उन्होंने कहा कि सुबह में कोई भी सरकारी योजना का लाभ यदि किसी ने दिया है तो वह योगी जी व मोदी जी हैं किसी ने आम जनता को कोई लाभ नहीं दिया है उन्होंने कहा कि जब सभी योजनाओं का लाभ जनता तक योगी और मोदी पहुंचाएंगे तो आप लोग क्या सिर्फ बीजेपी को गाली देंगे।
उन्होंने ओवेसी पर तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष के लोग हैदराबाद से ओवैसी को बुलाकर हिंदू मुस्लिम कराना चाह रहे हैं। यह लोग जातियों का सम्मेलन कर जातियों को बांटने का काम कर रहे हैं जे अब चलने वाला नहीं है उत्तर प्रदेश में जो साडे चार लाख नौकरी बीजेपी सरकार ने दी है नहीं एक करोड़ से ज्यादा अप्रत्यक्ष रोजगार बीजेपी सरकार ने दिए हैं।
वहीं कार्यक्रम केअंत में मीडिया से बात करते हुए डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार सूबे में साढ़े चार लाख नौकरियां दी गई है गन्ने का मूल्य बढ़ाया गया है 148000 का गन्ने का बकाया भुगतान किया गया है जो पिछली सरकारों ने नहीं किया था गेहूं धान के क्रय केंद्र लगाए गए हैं शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार और नकल के खिलाफ एक अभियान चला है नकल विहीन परीक्षाएं हुई है। उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रत्येक क्षेत्र में काम हुए हैं आज लोग इसीलिए आशा की निगाह से देख रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि पिछला रिकॉर्ड जो बहुमत का है वह इस बार टूटेगा।
वहीं आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के बयान पर जवाब देते हुए उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि अभी उन्होंने बयान सुना नहीं है लेकिन यह अधिकार मुख्यमंत्री का होता है कि वह मंत्रिमंडल का विस्तार करें या न उन्होंने बताया कि कोरोना के समय उनके तीन-तीन मंत्री ने जान गवा दी जिनका पद रिक्त था और अच्छा काम हो और अधिक तेजी के साथ जनता तक लाभ पहुंच इसके लिए मंत्रिमंडल विस्तार किया गया है।
