हल्द्वानी: कचरा पृथक्करण की सीख के साथ मनाया अमृत महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ‘पर्यावरण को जहर से बचाना है, स्वच्छता कर उसे अमृत बनाना है’ इस स्लोगन के साथ नगर निगम की छह टीमें अलग अलग वार्डों में पहुंची। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर इन टीमों ने लोगों को कचरा पृथक्करण की सीख दी। घर में ही किस तरह से गीले सूखे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ‘पर्यावरण को जहर से बचाना है, स्वच्छता कर उसे अमृत बनाना है’ इस स्लोगन के साथ नगर निगम की छह टीमें अलग अलग वार्डों में पहुंची। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर इन टीमों ने लोगों को कचरा पृथक्करण की सीख दी। घर में ही किस तरह से गीले सूखे की खाद बनाई जा सकती है, इस बारे में बताया। लोगों को गंदगी के खिलाफ शपथ भी दिलाई गई।

अमृत महोत्सव के अवसर पर सोमवार को इस अभियान का आरंभ नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने किया। उसके बाद टीमें नीली, हरी और काले रंग की डस्टबिन लेकर वार्ड तीन की नारीमन चौराहा, रानीबाग और वार्ड नंबर 12, 18, 24, 34, 35 में पहुंची। यहां उन्होंने गीला कूड़ा नीली डस्टबिन, सूखा कूड़ा हरी और परिसंकटमय कूड़ा (खतरनाक कचरा) काली डस्टबिन में डालने को लेकर लोगों को जागरुक किया।

नुक्कड़ नाटक कर कचरे की उपयोगिता और उससे होने वाले नुकसान व फायदे के बारे भी बताया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि लोगों को कचरे के निस्तारण के बारे में जानकारी होगी तो वह इसका लाभ भी उठा सकेंगे। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनोज कांडपाल ने बताया कि अभियान सात दिन तक चलेगा। इस दौरान सहायक नगर आयुक्त गौरव भसीन, विजेंद्र चौहान, गणेश भट्ट, केबी उपाध्याय, आईपी पंत, अमोल सिंह असवाल आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार