यूपी सरकार के नए मंत्री: जितिन प्रसाद को मिला प्राविधिक शिक्षा, छत्रपाल संभालेगें राजस्व विभाग
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार (UP Cabinet Expansion) किया। यूपी में 7 नए मंत्री बनाए गए। सोमवार को सभी मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद के लिए प्राविधिक शिक्षा …
बरेली, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) यूपी विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) से पहले रविवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार (UP Cabinet Expansion) किया। यूपी में 7 नए मंत्री बनाए गए। सोमवार को सभी मंत्रियों को विभाग भी बांट दिए गए।
कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद के लिए प्राविधिक शिक्षा विभाग दिया गया है। इसी के साथ बरेली के छत्रपाल सिंह गंगवार को राजस्व विभाग मिल है। वहीं, पल्टूराम को सैनिक कल्याण, होमगार्ड, प्रान्तीय रक्ष्क दल एवं नागरिक सुरक्षा विभाग दिया गया है। डॉ. संगीता बलवंत को सहकारिता विभाग, धर्मवीर प्रजापति को औद्योगिक विकास विभाग, संजीव कुमार को समाज कल्याण, अनुसुचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग और दिनेश खटीक को जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
