हल्द्वानी: शिक्षकों को 25 लाख रुपए का लोन देगा ग्रामीण बैंक
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक प्राथमिक शिक्षकों को 25 लाख रुपए का लोन देगा। इसके लिए उन्हें औपचारिकताएं भी पूरी नहीं करनी पड़ेंगी। बैंक और उत्तराखंड राज्य शिक्षक संघ के बीच इस संबंध में करार हुआ है। बैंक उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों को बिना औपचारिकता 25 लाख रुपए का लोन …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक प्राथमिक शिक्षकों को 25 लाख रुपए का लोन देगा। इसके लिए उन्हें औपचारिकताएं भी पूरी नहीं करनी पड़ेंगी। बैंक और उत्तराखंड राज्य शिक्षक संघ के बीच इस संबंध में करार हुआ है।
बैंक उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों को बिना औपचारिकता 25 लाख रुपए का लोन देगा। यह लोन सीधे उनके वेतन खाते में आएगा।
जरुरतमंद शिक्षक किसी भी समय त्वरित लोन सुविधा का लाभ ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए शिक्षक का वेतन खाता ग्रामीण बैंक में होना आवश्यक है।
सोमवार को इस संबंध में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के बीच एमओयू साइन किया गया। नैनीताल रोड स्थित उत्तराखंड ग्रामीण बैंक क्षेत्रीय कार्यालय प्रबंधक महिपाल सिंह डसीला और नैनीताल जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता व उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, जिला मंत्री डिकर सिंह पडियार ने एमओयू में साइन किए।
इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक महिपाल सिंह डसीला, वरिष्ठ प्रबंधक ऋण तारा सिंह ढोडियाल, प्रबंधक ऋण अजय टोलिया और तरुणा सक्सेना, वरिष्ठ प्रबंधक टीआर टम्टा आदि थे।
