हल्द्वानी: कार बेचने के नाम पर महिला ने लगाया 1 लाख का चूना, ऐसे हुआ खुलासा
हल्द्वानी, अमृत विचार। कार बेचने के नाम पर एक महिला अपने साथियों के साथ मिलकर 1.96 हजार की चपत लगा दी। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस को सौंपी तहरीर में मल्लीताल नैनीताल निवासी फुरकान पुत्र मो. यासीन ने कहा कि उसने बबीता सिंह, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। कार बेचने के नाम पर एक महिला अपने साथियों के साथ मिलकर 1.96 हजार की चपत लगा दी। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में मल्लीताल नैनीताल निवासी फुरकान पुत्र मो. यासीन ने कहा कि उसने बबीता सिंह, उसके पति पोप सिंह निवासी जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा व हिफाजत सिद्दीकी निवासी इन्द्रानगर, बड़ी मस्जिद बनभूलपुरा से अल्टो कार का सौदा 3.13 लाख में किया था। तय हुआ था कि 1.96 लाख नगद देने के बाद वह फाईनेंस कंपनी की किश्तें अदा करेगा, लेकिन रकम फाइनेंस कंपनी को देने के बाद भी उन्हें वाहन की एनओसी नहीं दी गई। पता लगा कि उक्त लोगों ने फाईनेंस कंपनी से 80 हजार पर्सनल लोन लिया है, जिसकी वजह से एनओसी नहीं मिली।
इस मामले में दोनों पक्षों में बीती चार मार्च को पुलिस में समझौता भी हो गया। आरोपियों ने भरोसा दिया था कि वह चार दिन में लोन की रकम कंपनी को अदा कर वाहन की एनओसी दिला देंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब इस मामले में पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
