लखनऊ: एड फिल्म के नाम पर बनाई युवती की अश्लील वीडियो, किया ब्लैकमेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। फिल्म की शूटिंग के नाम पर युवती के साथ दिल दहलाने वाला मामला हुआ। युवती ने गोमतीनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई कि एड फिल्म की शूटिंग का झांसा देकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया। आरोपितों ने इंटरनेट से पोस्ट हटाने के बदले दो लाख रुपयों की मांग की। एसीपी …

लखनऊ। फिल्म की शूटिंग के नाम पर युवती के साथ दिल दहलाने वाला मामला हुआ। युवती ने गोमतीनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई कि एड फिल्म की शूटिंग का झांसा देकर उसकी अश्लील वीडियो बनाई और उसे वायरल कर दिया।

आरोपितों ने इंटरनेट से पोस्ट हटाने के बदले दो लाख रुपयों की मांग की। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक काकोरी निवासी युवती यहां विनीत खंड में रहती है। युवती का आरोप है कि मॉडलिंग के सिलसिले में उसकी मुलाकात रेहान से हुई थी। रेहान ने उसे आयुष और दीया से मिलवाया था। इसके बाद आरोपितों ने एड फिल्म में काम दिलाने का झांसा दिया और उसे वाराणसी लेकर गए। तीनों ने युवती की अश्लील वीडियो बनाई और इंटरनेट मीडिया पर उसे वायरल कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है।

संबंधित समाचार