उत्तराखंड: खेलो इंडिया के लिए ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता शुरू, बचें हैं सिर्फ दो दिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में योगासन ऑनलाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। 30 सितंबर 2021 तक यह प्रतियोगिता होगी सभी जिलों के विजेता योगासन खिलाड़ी 10 अक्टूबर 2021 को पतंजलि में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य में विजेता खिलाड़ी ,खेलो इंडिया में राज्य की तरफ से प्रतिभाग करेंगे। कुमांऊ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले में योगासन ऑनलाइन प्रतियोगिता का शुभारंभ हो चुका है। 30 सितंबर 2021 तक यह प्रतियोगिता होगी सभी जिलों के विजेता योगासन खिलाड़ी 10 अक्टूबर 2021 को पतंजलि में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य में विजेता खिलाड़ी ,खेलो इंडिया में राज्य की तरफ से प्रतिभाग करेंगे।

योगासन का अभ्यास करती बालिका।

कुमांऊ प्रभारी भास्कर ओली ने बताया कि प्रतियोगिता नेशनल योगासन स्पोर्ट्स फेडरेशन खेल मंत्रालय भारत सरकार और उत्तराखंड योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की देखरेख में हो रही है। नैनीताल प्रभारी योगाचार्य नवीन बोरा ने सभी योगासनों खिलाड़ियों के अभिभावकों और योग प्रशिक्षकों से अनुरोध किया है कि योगासन खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए योगासन प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ प्रतिभाग करें। राज्य के प्रत्येक जिले में योगासन प्रतियोगिता प्ररंभ हो चुकी है।

नैनीताल जिले में प्रतियोगिता सफल आयोजन के लिए तकनीकी सलाहकार ज्योति चुफाल,राज्य योगसन जज स्वीटी अधिकारी और महेश पाठक योगासन खिलाड़ियों को अपनी देखरेख के प्रशिक्षण दे रहे हैं।

संबंधित समाचार