अमेठी: यातायात के नियमों का उल्लंघन करना पड़ा भारी, 130 वाहनों का हुआ चालान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के पंचम दिवस पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।   सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाए गए और वाहन …

अमेठी। द्वितीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के पंचम दिवस पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस जनपद अमेठी द्वारा यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।

 

सार्वजनिक स्थानों पर बैनर पोस्टर लगाए गए और वाहन चालकों को पंपलेट वितरित किए गए एवं उनको यातायात नियमों से अवगत कराते हुए उनसे यातायात नियमों का पालन करने हेतु आग्रह किया गया जिससे शासन की मंशा के अनुरूप दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 130 वाहनों का चालान कर उन पर एक लाख नब्बे हजार का जुर्माना योजित किया गया।  वहीं टिकरिया सीमेंट फैक्टरी से महिला थाने के मध्य अमेठी रोड़ पर सड़क पर अवैधानिक रूप से ट्रकों को खड़ा करके यातायात बाधित करने वाले 24 ट्रकों का चालान कर उन पर पच्पन हजार का जुर्माना योजित किया गया।

संबंधित समाचार