बरेली: अमृत महोत्सव- विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव संग तहसीलदारों की हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश रेणु अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जिले में आगामी 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देने के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र …

विधि संवाददाता, अमृत विचार, बरेली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश रेणु अग्रवाल के दिशा निर्देशन में जिले में आगामी 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक अमृत महोत्सव के तहत कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देने के संबंध में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह वर्मा ने प्राधिकरण मुख्यालय पर तहसीलदारों की बैठक बुलाई।

प्राधिकरण सचिव /न्यायाधीश सत्येंद्र सिंह वर्मा ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण तथा उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में प्रदेश में विधिक जागरूकता अभियान चलाएगा। इसके लिए प्राधिकरण जिला स्तर पर एक समन्वय एवं पर्यवेक्षण समिति का गठन करेगा जो कार्ययोजना तैयार कर कार्यक्रम के लिए सचिव एवं समस्त संबंधितों को सहयोग व मार्गदर्शन प्रदान करेगी। जिला स्तर पर एक उप समिति भी गठित की जाएगी तथा तहसील स्तरों पर भी पर्यवेक्षण के लिए समितियां बनाई जाएंगी।

कार्यक्रम के लिए जो स्वयंसेवक अपनी सेवाएं देने के इच्छुक हों वह तहसील स्तर एवं जिला स्तर पर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। 2 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक विज्ञान भवन, नई दिल्ली में कार्यक्रम का आरंभ राष्ट्रपति करेंगे। बैठक में तहसीलदार सदर गौतम सिंह, तहसीलदार बहेड़ी रामदयाल वर्मा, तहसीलदार मीरगंज अरविंद तिवारी, तहसीलदार आंवला रश्मि कुमारी, तहसीलदार नवाबगंज शेर बहादुर सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार