आज का राशिफल | 29 सितंबर, 2021
मेष राशि आज विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी योग्यता को लोग सराहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वृष राशि आज आपको अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिये। आलस्य के कारण आप काम से …
मेष राशि
आज विद्यार्थियों को शिक्षा में उत्तम सफलता मिल सकती है। बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिलने के योग बन रहे हैं। अनुभवी व्यक्तियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी योग्यता को लोग सराहेंगे। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष राशि
आज आपको अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचना चाहिये। आलस्य के कारण आप काम से बचने का प्रयास करेंगे। नयी भूमि-सम्पत्ति खरीदने का विचार बना रहे हैं तो थोड़ी सावधानी बरतें। कार्यक्षेत्र में अड़चनें आपको परेशान करेंगी।
मिथुन राशि
आज सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़े कार्यों में उत्तम सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप कुछ नया सीखने की कोशिश कर सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें। जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।
कर्क राशि
आज सही समय पर काम पूरा न कर पाने के कारण आपको कठिनाई हो सकती है। पारिवारिक समस्याओं को बाहरी लोगों से साझा न करें। प्रेम सम्बन्धों में भ्रम की स्थिति बन सकती है। आपके सम्मान में कमी आने के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
आज कानूनी मामलों में आपको सफलता मिल सकती है। ऑनलाइन व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। रचनात्मक विचारों के प्रभाव में रहेंगे। अपनी प्रतिभाओं और क्षमताओं को पहचानें। घर की समस्या दूर होगी।
कन्या राशि
आज घर-गृहस्थी की समस्या दूर होने की सम्भावना बन रही है। स्टॉक मार्केट के माध्यम से धन लाभ होगा। आपके सामने जॉब के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। उच्चाधिकारी आपको काफी सहयोग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है।
तुला राशि
आज अनजान व्यक्तियों के साथ सम्पर्क बना कर रखें। अपने विचारों को सकारात्मक रखें। गूढ़ विषयों के अध्ययन में आपकी रुचि जागृत होगी। धन के लेन-देन को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। पुरानी नकारात्मक बातों के कारण थोड़े निराश होंगे।
वृश्चिक राशि
आज बच्चों के साथ आपको संबंध अच्छे रखने चाहिएं स्वभाव में चिड़चिड़ेपन के कारण थोड़ी परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव कर सकते हैं। विवाहेत्तर संबंधों के कारण कठिनाई होगी।
धनु राशि
आज आपको बड़े कारोबारी ऑर्डर मिल सकते हैं। आपका मन संतुष्ट रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति आपकी आस्था में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव के बावजूद आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन में सुखमय स्थिति उत्पन्न होगी।
मकर राशि
आज व्यापार को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। पुण्य कार्यों पर आपको धन खर्च करना चाहिए। मन में संतुष्टि भाव रहेगा। सभी कार्य पूरे मनोयोग से करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है।
कुंभ राशि
आज नए काम कल पर टालने से बचना चाहिए। पारिवारिक मामलों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। बच्चों के करियर को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। नया रोजगार शुरू करने के योग बन रहे हैं। कमीशन के कारोबार से जुड़े लोगों को नुकसान हो सकता है।
मीन राशि
आज अपने संपर्कों को मजबूत कर लें। कोई बड़ा व्यापारिक ऑर्डर मिलने के योग बन रहे हैं। कब्ज और पेटदर्द की परेशानी हो सकती है। बदलते मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। रियल स्टेट में निवेश शुभ होगा।
