हल्द्वानी: सलाखों के पीछे पहुंचे चार शातिर चोर, दुकान का ताला तोड़ने में हैं माहिर
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार शातिर चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इन चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले हैं और एक शातिर साइकिल चोर है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है। उदयलालपुर आनंदपुर निवासी चंद्र शेखर जोशी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। तीन अलग-अलग मामलों में पुलिस ने चार शातिर चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया है। इन चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ कर चोरी करने वाले हैं और एक शातिर साइकिल चोर है। पुलिस ने इनके पास से चोरी का माल भी बरामद किया है।

उदयलालपुर आनंदपुर निवासी चंद्र शेखर जोशी की पुरानी आईटीआई में दुकान है, जिसका ताला बीती 9 जुलाई को चोरों ने तोड़ दिया था। इसी तरह 19 जुलाई को चोरों ने उप डाकघर भोटियापड़ाव से डेस्क टॉप और प्रिंटर चोरी हो गए थे। इस मामले में चित्रा जोशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि तीसरा मामला शहर की साइकिल चोरियों से जुड़ा है। मामले में पुलिस ने 27 सितंबर को विकाशा निवासी राजपुरा पड़ाव को गिरफ्तार किया। जिसके पास से डाक घर से चोरी कलर प्रिंटर और मॉनिटर बरामद कर लिए।

विकाशा ने ही गोविंद कश्यप और सोनू कश्यप के साथ मिलकर 9 जुलाई को पुरानी आईटीआई में चोरी की। विकाशा की ही खबर पर पुलिस ने गोविंद और सोनू को राजपुरा पड़ाव से धर दबोचा। जिनकी निशानदेही पर दुकान से चोरी माल भी बरामद कर लिया गया। तीसरे मामले में पुलिस ने बसंत विहार छोटी मुखानी निवासी अंकुर मौर्य को क्रियाशाला हीरानगर से गिरफ्तार किया। जिसके पास से आठ साइकिलें बरामद की गईं। इस मामले में दमुवाढूंगा निवासी मनोज कुमार ने साइकिल चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।
अंकुर चोरी की साइकिलें मजदूरों को बेचता था। टीम में कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एसआई जोगा सिंह, एसआई दिनेश जोशी, एसआई रविंद्र राणा, का.प्रकाश पोखरियाल, अरुण राठौड़, प्रकाश बड़ाल, कमल पांडे, संतोष कुमार, ललित कुमार, संजय नेगी, पूरन मेहरा व नसीम अहमद थे।
