हल्द्वानी: जहां पवन की लाश मिली, वहां फिर जाएगी पुलिस
हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्टर पवन कन्याल की मौत मामले में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सोमवार को पांच टीमें गठित कर दी थी। मंगलवार इसको लेकर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में पुलिस बहुउद्देशीय भवन के सभागार में पांचों टीमों के साथ मीटिंग एवं ब्रीफिंग की। टीमों को एसपी सिटी निर्देशित किया गया कि मृतक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ट्रांसपोर्टर पवन कन्याल की मौत मामले में एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने सोमवार को पांच टीमें गठित कर दी थी। मंगलवार इसको लेकर एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में पुलिस बहुउद्देशीय भवन के सभागार में पांचों टीमों के साथ मीटिंग एवं ब्रीफिंग की।

टीमों को एसपी सिटी निर्देशित किया गया कि मृतक पवन कन्याल की विवेचना में हर पहलू की बारीकी से जांच की जाए। सर्च टीम घटनास्थल की बारीकी से निरीक्षण करेगी। सीसीटीवी संकलन टीम को निर्देशित किया गया कि मृतक पवन कल्याल के घर से एवं घटनास्थल तक के समस्त सीसीटीवी को भली-भांति से हर एक पहलू से चेक करें।

पूछताछ टीम से कहा कि मृतक पवन कन्याल से किसी व्यक्ति की कोई रंजिश या दुश्मनी तो नहीं थी, उक्त संबंध में संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर जांच अधिकारी व उच्च अधिकारियों को सूचित करें। जबकि सर्विलांस टीम को निर्देशित किया कि मृतक पवन कन्याल से संबंधित जानकारियां को तत्काल प्राप्त कर विवेचक को देना सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी, प्रभारी निरीक्षक एसओजी, प्रभारी साइबर सेल, वाचक एसपी, चौकी प्रभारी भोटिया पड़ाव, चौकी प्रभारी मंडी व समस्त गठित टीम के सदस्य मौजूद रहे।
