सितारगंज: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ, एंबुलेंस की मिली सौगात
सितारगंज,अमृत विचार। डीएम रंजना राजगुरु व क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में डाबर इंडिया लिमिटेड की ओर से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र में 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया है जिससे अभी 36 बेड को पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की …
सितारगंज,अमृत विचार। डीएम रंजना राजगुरु व क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सितारगंज में डाबर इंडिया लिमिटेड की ओर से निर्मित ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि सामुदयिक स्वास्थ्य केन्द्र में 250 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया है जिससे अभी 36 बेड को पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई दी जा रही है एवं सामान्य मरीजों को इस प्लांट से 100 बेड को पाईपलाईन के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन प्लांट लग जाने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाऐं मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीजन कंसेनटेटर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करा दिए गए हैं ताकि आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को उसका तत्काल लाभ मिल सके।
क्षेत्रीय विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि कोरोना के दौरान ऑक्सीजन के कारण लोगों को बहुत कठिनाईयों का सामना करना पड़ा था, इसी को दृष्टिगत रखते हुये स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है।

इस दौरान विधायक सौरभ बहुगुणा ने विधायक निधि से एक एंबुलेंस ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सितारगंज को भेंट की, जिसको जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व जन औषधि केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, सीएमओ डॉ. डीएस पंचपाल, एसीएमओ डॉ. हरेन्द्र मलिक, सीएचसी प्रभारी राजेश आर्या, तहसीलदार परमेश्वरी लाल, डाबर इंडिया लि. के प्लांट हेड आलोक दूवे, एचआर हेड अवनिश यादव, विवेक शर्मा, अंकुश राणा, अनुरोध शर्मा, ओपी वर्मा, अनंत शर्मा आदि थे।
