अमरोहा : नाले में मिला चिकित्सक का शव, सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा /गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार । बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर पसवाड़ा नाले की झाल में एक युवक का शव मिला है।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला।वही मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और गढ़ सीओ पवन कुमार पहुंचे।जिसके बाद शव की पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहडरा …

अमरोहा /गढ़मुक्तेश्वर, अमृत विचार । बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के आलमनगर पसवाड़ा नाले की झाल में एक युवक का शव मिला है।राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला।वही मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और गढ़ सीओ पवन कुमार पहुंचे।जिसके बाद शव की पहचान बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव लहडरा निवासी आकाश पुत्र जयकरन 22 वर्षीय के रूप में हुई।

पुलिस ने परिजनों को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार युवक एक चिकित्सक है और वह बहादुरगढ़ कस्बे में एक छोटे से क्लीनिक करता है।

मृतक प्रतिदिन की तरह मंगलवार को अपने क्लीनिक पर पहुंचा, लेकिन वापस शाम को घर नहीं लोटा।जिसके बाद परिजनों ने इधर-उधर जानकारी करते हुए युवक की तलाश की,लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

बुधवार की देर शाम युवक का शव नाले की झाल के पास मिला।वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है।वहीं पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।गढ़ सीओ पवन कुमार ने बताया कि बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिला है, वही सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित समाचार