बरेली: स्मार्ट सिटी के कार्य दिसंबर तक करें पूरे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का बुधवार को बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ व नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी मौजूद रहे। रामपुर बाग और चौकी चौराहे से पटेल चौक और जंक्शन …

बरेली, अमृत विचार। स्मार्ट सिटी परियोजना से जुड़े निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का बुधवार को बरेली स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीईओ व नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने निरीक्षण किया और दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण में नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर भी मौजूद रहे। रामपुर बाग और चौकी चौराहे से पटेल चौक और जंक्शन से चौपला चौराहे तक मेजर रोड का निर्माण किया जा रहा है।

नगर आयुक्त ने निर्माणाधीन कामों की गुणवत्ता की निगरानी कर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बरेली स्मार्ट सिटी परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक बीके सिंह और प्रोजेक्ट इंजीनियर सुशील कुमार सक्सेना को निर्देश दिए हैं कि दिसंबर तक निर्माण के कार्य पूरे हो जाएं।

सीईओ ने तमाम निर्माणधीन कार्यों पर मौके पर जाकर जायजा लिया। फेज टू की रोड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कार्यदायी संस्था को व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार