बरेली: 50 हजार से अधिक बकाया वाले बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद बुधवार से फिर जिले के 50 हजार रुपये से अधिक बिजली बकायेदार और बिजली चोरों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल वसूली के बाद बिजली चोरी पकड़कर बिजली का लाइन लॉस कम किया जाएगा। बड़े बकायदारों के खिलाफ अभियान …
बरेली, अमृत विचार। कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद बुधवार से फिर जिले के 50 हजार रुपये से अधिक बिजली बकायेदार और बिजली चोरों के खिलाफ अभियान शुरू हुआ। अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल वसूली के बाद बिजली चोरी पकड़कर बिजली का लाइन लॉस कम किया जाएगा। बड़े बकायदारों के खिलाफ अभियान चलने की जानकारी होने पर उनमें हड़कंप मचा हुआ है। कुतुबखाना क्षेत्र में अभियान चलाकर 30 माह से अधिक के बकायदारों के 100 से अधिक कनेक्शन काटे गए।
अधिकारियों के अनुसार उपभोक्ताओं पर करीब 60 करोड़ रुपए का बिजली बिल बकाया चल रहा है। जिसे वसूलने के लिए पिछले दिनों शहर से लेकर देहात तक बड़े पैमाने पर बिजली चोरों और बकाया वसूली के लिए अभियान चलाया गया था। मगर कोरोना का प्रकोप शुरू होने के बाद इस पर रोक लगा दी गई थी।
अब एक बार फिर बिजली के बड़े बकायदारों की कुंडली बनाकर उनके खिलाफ अभियान शुरू किया गया है। कुतुबखाना एसडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में 100 से अधिक बकाया बिजली बिल के उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। इन पर करीब 27 लाख रुपये का बिल बकाया था। वहीं बकाया बिल जमा न करने पर स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के खुद कनेक्शन कट जा रहे हैं।
