2 अक्टूबर को बरेली आ सकते हैं शिक्षामंत्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शिक्षा मंत्री के बरेली आने की खबर से शिक्षा विभाग में सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने काम को ठीक करने में जुट गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 2 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी बरेली आ सकते हैं। बरेली आने पर वह प्रदेश का रोल मॉडल कहे जाने वाला …

बरेली, अमृत विचार। शिक्षा मंत्री के बरेली आने की खबर से शिक्षा विभाग में सभी अधिकारी और कर्मचारी अपने काम को ठीक करने में जुट गए हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 2 अक्टूबर को शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी बरेली आ सकते हैं। बरेली आने पर वह प्रदेश का रोल मॉडल कहे जाने वाला जसोली स्कूल का उद्घाटन भी कर सकते हैं।

जिसके लिए विभागीय अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बुधवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी विनय कुमार ने जसोली, माडल किशोर बाजार आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्कूलों में अच्छी तरह से सफाई रखने के लिए कहा।

संबंधित समाचार