अमरोहा : चचेरे ससुर ने महिला को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चचेरे ससुर ने सोती हुई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हथियारा तमंचा हाथ में लहराते हुए कोतवाली पहुंचकर सरेंडर हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी अरविंद की पत्नी सीमा अपने दो पुत्रों हर्षित व रोबिन के साथ घर के …
अमरोहा/हसनपुर, अमृत विचार। चचेरे ससुर ने सोती हुई महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। हथियारा तमंचा हाथ में लहराते हुए कोतवाली पहुंचकर सरेंडर हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव दीपपुर निवासी अरविंद की पत्नी सीमा अपने दो पुत्रों हर्षित व रोबिन के साथ घर के बरामदे में सो रही थी। उसकी सास घर की दूसरी मंजिल पर सो रही थी। सीमा का चेचेरा ससुर राजपाल पुत्र मक्खन सिंह देर रात बराबर वाले खंडहर नुमा मकान से चढ़कर उसके घर में घुस आया तथा चारपाई पर सो रही सीमा को गोली मार दी। जिससे सीमा आयु 35 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।
इसके बाद आरोपी राजपाल सिंह हाथ में तमंचा लहराता हुआ कोतवाली पहुंच गया तथा पुलिस को आपबीती बताई तो महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। कुछ ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी राजपाल सिंह ने बताया कि वह सीमा को गलत काम करने से रोकना चाह रहा था।
उसकी वजह से समाज में खानदान की बदनामी हो रही थी। पुलिस ने लाश का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर द्वारा बताया गया कि ग्राम दिपपुर में एक महिला के गोली मार दी गई है। उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतका के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है
