हल्द्वानी: ड्यूटी करवा ली पर मानदेय देने पर पीछे हटा विभाग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं का कॉलेज गेट पर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए छात्र-छात्राओं ने विभाग पर आरोप लगाया कि कोविड काल में हमसे सेवाएं ले ली गईं लेकिन जब मानदेय देने की बारी आई तो विभाग हमारी सुनने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज के अधीन नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं का कॉलेज गेट पर प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। हाथों में बैनर और तख्तियां लिए हुए छात्र-छात्राओं ने विभाग पर आरोप लगाया कि कोविड काल में हमसे सेवाएं ले ली गईं लेकिन जब मानदेय देने की बारी आई तो विभाग हमारी सुनने को ही तैयार नहीं है।

गुरुवार को प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं ने कहा कि हमने शासन के आदेशानुसार कोविड काल में अपनी सेवाएं दी थीं। नर्सिंग कॉलेज में पढ़ने वाले अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं को कोविड ड्यूटी में लगाया था और 15 हजार रुपए महीने का मानदेय तय किया गया था लेकिन पांच माह बीत जाने के बाद भी मानदेय नहीं आया है।

कहा कि छात्र-छात्राओं ने मानदेय के लिए डीएम, सीएमओ, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सभी को ज्ञापन दिया है। कहा कि जब तक हमें मानदेय नहीं मिलता है तब तक शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करते रहेंगे।

संबंधित समाचार