2 अक्टूबर को बरेली में होंगे बेसिक शिक्षा मंत्री, जसौली स्कूल का करेंगे उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। दो अक्टूबर यानि शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी बरेली में होंगे। वह बरेली के फाइव स्टार स्कूल जसौली और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल किशोर बाजार का उद्घाटन करने आ रहे है। उनके आने से पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी तैयारियों में जुटे है। बताया जा …

बरेली, अमृत विचार। दो अक्टूबर यानि शनिवार को बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश चंद्र द्विवेदी बरेली में होंगे। वह बरेली के फाइव स्टार स्कूल जसौली और कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल किशोर बाजार का उद्घाटन करने आ रहे है। उनके आने से पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी तैयारियों में जुटे है। बताया जा रहा है कि वह बरेली में बेहतर काम करने वाले शिक्षकों को सम्मानित भी करेंगे। इसके लिए बीएसए ने चयनित शिक्षकों की सूची भी तैयार कर ली है। उधर, दूसरी ओर सभी जिले के अन्य स्कूल भी तैयारियों में जुटे है। डर है कि कहीं बेसिक शिक्षा मंत्री उनके स्कूल का औचक निरीक्षण न करे लें।

दरअसल, जसौली प्राथमिक विद्यालय को उद्योगपति शकील कुरैशी ने गोद लेकर उसकी सूरत सवांर दी। करीब चार करोड़ रुपये लगाकर इस स्कूल को कांवेंट स्कूलों की तर्ज पर तैयार कराया है। इस स्कूल के सभी कक्षाओं में प्रोजेक्टर के साथ-साथ CCTV कैमरे लगाए गए हैं। विद्यालय में बच्चों के खेलने के लिए 6 पार्क बनाए गए। साथ ही स्कूल के पार्कों को सुंदर बनाने के लिए अमेरिकन घास को लगाया गया है। बच्चों की सुरक्षा के लिए यहां सुरक्षा गार्ड का भी इंतजाम किया गया है। स्कूल में साफ सफाई के मकसद से आधुनिक टॉयलेट, मिड-डे मील के लिए अलग रसोई की व्यवस्था की है। इस स्कूल को प्रदेश में रोल मॉडल के रुप में पेश किया जा रहा है। जिसका दो अक्टूबर को खुद बेसिक शिक्षा मंत्री उद्घाटन करेंगे।

कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय मॉडल किशोर बाजार भी जाएंगे
बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री सबसे पहले जसौली स्कूल का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह कंपोजिट स्कूल मॉडल किशोर बाजार भी जाएंगे। यहां भी कायाकल्प के तहत बेहतर कार्य कराया गया है।

इसे भी पढ़ें…

बरेली का एक ऐसा स्कूल जहां तीन दिन पहले से मनाई जाती है गांधी जयंती

संबंधित समाचार