अमरोहा : सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अमरोहा/उझारी, अमृत विचार। बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना सैदनगली के ग्राम पुटसल निवासी अरुण कुमार पुत्र जसमाल 23 किसी काम से अमरोहा जा रहा था। जैसे ही …
अमरोहा/उझारी, अमृत विचार। बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना सैदनगली के ग्राम पुटसल निवासी अरुण कुमार पुत्र जसमाल 23 किसी काम से अमरोहा जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक उझारी हसनपुर मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट पहुंची तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जोरदार धमाका हुआ। लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े, युवक को उठाने का प्रयास किया परंतु जब तक अरुण कुमार की मौत हो चुकी थी।
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को घटना की सूचना दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज संत कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया है जबकि कार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
