हल्द्वानी: नवंबर में होगी नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप, जाने कब से शुरू होंगे ट्रायल
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से दिल्ली व चंडीगढ़ में नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप नॉर्थ जोन 2021-22 का आयोजन 21 नवंबर से होगा। इसमें उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। आरिफ अली ने बताया कि टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हल्द्वानी स्टेडियम में 3, 4 व 5 …
हल्द्वानी, अमृत विचार। ऑल इंडिया फुटबाल फेडरेशन की ओर से दिल्ली व चंडीगढ़ में नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप नॉर्थ जोन 2021-22 का आयोजन 21 नवंबर से होगा। इसमें उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है।
आरिफ अली ने बताया कि टीम में खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हल्द्वानी स्टेडियम में 3, 4 व 5 अक्तूबर को होंगे। बताया कि 3 अक्तूबर को सभी कुमाऊं मंडल जनपदों का चयन ट्रायल लिया जाएगा। उसके बाद 4 अक्तूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, पौड़ी व 5 अक्तूबर को हरिद्वार, चमोली, टिहरी व रुद्रप्रयाग के ट्रायल लिए जाएंगे। बताया कि प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को दोनों टीके लगाना अनिवार्य है।
बता दें कि संतोष ट्रॉफी के लिए होने वाले इस चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों की उम्र 01 जनवरी 2002 या उसके बाद होनी चाहिए। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से सुबह 8 बजे तक स्पोर्टस स्टेडियम में आने को कहा है। इसी के साथ ही प्रतिभागियों को निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र व दो पासपोर्ट साईज फोटो लाना है।
