लखीमपुर खीरी: अज्ञात वाहन की टक्कर में दो युवकों की मौत, खेत की कर रहे थे रखवाली
धौरहरा-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हाइवे किनारे सड़क पर बैठे खेत की रखवाली कर रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र …
धौरहरा-खीरी, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हाइवे किनारे सड़क पर बैठे खेत की रखवाली कर रहे दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के चंदपुरा गांव में ढखेरवा सिसैया हाइवे पर बैठकर छुट्टा पशुओं से अपनी फसल को बचाने के लिए खेत की रखवाली कर रहे रामू पाल 42 पुत्र बांकेलाल व रामू भार्गव 45 पुत्र चुन्नू लाल निवासी चंद्रपुरा थाना धौरहरा को बुधवार की रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही दोनो की मौत हो गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची धौरहरा पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक धौरहरा अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही हैं। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
