बरेली: दोस्त के साथ डिनर पर गए रेलवे कांट्रेक्टर से मारपीट
बरेली, अमृत विचार। दोस्त के साथ बुधवार की रात्रि भोज के लिए रेस्टोरेंट गए रेलवे कांट्रेक्टर आयुष अग्रवाल के साथ इलाके के ही कुछ लोगों ने झगड़ा कर मारपीट की। झगड़ा शांत होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर …
बरेली, अमृत विचार। दोस्त के साथ बुधवार की रात्रि भोज के लिए रेस्टोरेंट गए रेलवे कांट्रेक्टर आयुष अग्रवाल के साथ इलाके के ही कुछ लोगों ने झगड़ा कर मारपीट की। झगड़ा शांत होने के बाद आरोपियों ने पीड़ित के घर पहुंचकर फायरिंग करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित की तहरीर पर गुरुवार को प्रेमनगर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर वैष्णो एंकलेव निवासी रेलवे कांट्रेक्टर आयुष अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को वे राजेन्द्र नगर निवासी अपने दोस्त बलदेव उर्फ बंटी अरोड़ा के साथ कानून गोयान क्षेत्र स्थित चिकन शॉप पर खाना खाने गए थे। कुछ देर बाद वहां बंटी जुनेजा, शिवांश ठाकुर, अंकित, पौती नाम के व्यक्ति भी पहुंचे। आरोपियों ने होटल में पहुंचते ही उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी बंटी जुनेजा ने उनके साथी बलदेव के मुंह पर घुंसा मारकर दांत तोड़ दिया। झगड़े से किसी तरह बचकर घायल थाने गए, जहां उन्होंने मामले की शिकायत की।
आरोप है कि देर रात करीब 12:30 बजे आरोपी उनके घर पहुंचे और स्कूटी से उनके गेट पर टक्कर मारते हुए पत्थर मारकर खिड़की का शीशा तोड़ दिया। तोड़फोड़ सुनकर जब घर से उनकी मां बाहर आई तो बंटी जुनेजा ने दरवाजे पर फायरिंग करते हुए बुजुर्ग पर तमंचा तान दिया। साथ ही पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए।
