बरेली कॉलेज में छात्र और शिक्षक में नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में आए दिन छात्र नेता शिक्षकों से उलझ रहे हैं। परीक्षा, प्रवेश व अन्य मांगों को लेकर आक्रोशित हो रहे हैं। गुरुवार को सछास कार्यकर्ताओं की प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह से सेमिनार हाल में नोकझोंक हो गई। इस दौरान प्राचार्य डा. अनुराग मोहन भी मौजूद थे। छात्र नेता शिक्षक …

बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में आए दिन छात्र नेता शिक्षकों से उलझ रहे हैं। परीक्षा, प्रवेश व अन्य मांगों को लेकर आक्रोशित हो रहे हैं। गुरुवार को सछास कार्यकर्ताओं की प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह से सेमिनार हाल में नोकझोंक हो गई। इस दौरान प्राचार्य डा. अनुराग मोहन भी मौजूद थे। छात्र नेता शिक्षक पर आरोप लगाने लगे तो उन्होंने भी नाराजगी जाहिर की।

यहां तक कि छात्र नेताओं ने नोकझोंक का वीडियो भी बना लिया। डा. वीपी सिंह का कहना है कि कोई भी छात्र किसी तरह की समस्या को लेकर संपर्क कर सकता है। कुछ छात्र बिना वजह विरोध कर हंगामा करते हैं। प्राचार्य का कहना है कि कुछ दिनों से छात्र नेता शिक्षकों से अभद्रता कर रहे हैं। एसएसपी से फोर्स की मांग भी की गई है। चीफ प्रॉक्टर से छात्रों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सछास के जिला महासचिव विक्रांत पाल सिंह ने बताया कि वह जागरुकता सप्ताह कार्यक्रम के तहत कॉलेज परिसर में भ्रमण कर छात्रों की समस्या सुन रहे थे। इसी दौरान उन्हें सेमिनार हाल के बाहर एक छात्र मिला, जिसमें कई बार चक्कर लगाने के बाद भी फार्म न भरने की शिकायत की। इस पर वे छात्र को लेकर सेमिनार कक्ष के अंदर चले गए। जहां प्राचार्य डा. अनुराग मोहन और प्रवेश समन्वयक डा. वीपी सिंह मौजूद थे।

उन्होंने छात्र की समस्या रखी। इसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई। डा. सिंह का कहना है कि छात्र नेता बिना वजह हंगामा कर रहे हैं। मौजूदा समय में कोई भी प्रवेश नहीं हो रहा है। स्नातक के प्रवेश बंद हैं और परास्नातक में अभी ऑनलाइन ही आवेदन हो रहे हैं। किसी छात्र को समस्या है तो वह सीधे संपर्क कर सकता है। सभी का समाधान किया जा रहा है।

संबंधित समाचार