अमरोहा: संविदाकर्मी लाइनमैन की करंट लगने से मौत, कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/कैसरा, अमृत विचार। हाईटेंशन लाइन पर काम करते लाइनमैन की कंरट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई। मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुरा निवासी जगवीर पुत्र हेतराम 35 …

अमरोहा/कैसरा, अमृत विचार। हाईटेंशन लाइन पर काम करते लाइनमैन की कंरट लगने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई।

मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुरा निवासी जगवीर पुत्र हेतराम 35 ढयौटी बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन है। शुक्रवार की सुबह गांव कैसरा व सुनगढ़ के बीच में लाइनमैन खंभे पर कार्य कर रहा था। अचानक तारों में करंट दौड़ गया। जिससे लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई।

बताते हैं कि लाइनमैन द्वारा लिखित में शटडाउन लिया हुआ था, बावजूद उसके लाइन में करंट कैसे दौड़ा इसकी जांच की जा रही है। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है।

संबंधित समाचार