मुरादाबाद: समस्याओं को लेकर आंगनबाड़ियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीआईसीडीएस के 45 वा स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट पर अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन की प्रदेश महासचिव शशि बाला ने कहा कि सीआईसीडीएस की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज तक इस योजना का लाभ आंगनबाड़ी कर्मचारियों को …

मुरादाबाद,अमृत विचार। आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने शुक्रवार को सीआईसीडीएस के 45 वा स्थापना दिवस पर कलेक्ट्रेट पर अपनी समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एसोसिएशन की प्रदेश महासचिव शशि बाला ने कहा कि सीआईसीडीएस की स्थापना को 45 वर्ष हो चुके हैं लेकिन आज तक इस योजना का लाभ आंगनबाड़ी कर्मचारियों को नहीं मिला है।

प्रदेश सरकार आंगनबाड़ियों को गुमराह कर रही है। आज तक आंगनबाड़ियों की कोई मांग पूरी नहीं हुई है। प्रदर्शन के दौरान अनीता शर्मा, हेमलता ठाकुर, सरोज देवी, कमलेश लोहिया, शिशुपाल सिंह और रजनी दिवाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार