अयोध्या: अशोक सिंघल की याद में आयोजित हुए कृत्रिम अंग वितरण शिविर का हुआ समापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व अशोक सिंघल की 95वीं जयंती पर कारसेवकपुरम में शुरू हुए पांच दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। कार्यक्रम अशोक सिंघल फाउंडेशन की तरफ से कराया गया। फाउंडेशन के ट्रस्टी चंपत राय ने बताया कि पांच दिन में 426 दिव्यांगों को …

अयोध्या। जिले में विहिप के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्व अशोक सिंघल की 95वीं जयंती पर कारसेवकपुरम में शुरू हुए पांच दिवसीय निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर का शुक्रवार को समापन किया गया। कार्यक्रम अशोक सिंघल फाउंडेशन की तरफ से कराया गया।

फाउंडेशन के ट्रस्टी चंपत राय ने बताया कि पांच दिन में 426 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग, कैलिपर, बैसाखी, ट्राई साइकिल आदि वितरित किए गए। 27 सितंबर को शुरू हुए कैंप में दिव्यांगों को फोन पर सूचना दे दी गई थी।

सबसे पहले कृत्रिम पैर व हाथ लगने वालों को बुलाया गया था। इस दौरान दिल्ली, मेरठ, बरेली, मुरादाबाद, लखीमपुर, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली, गोरखपुर, अंबेडकरनगर व अयोध्या व अन्य जिलों के दिव्यांग लाभान्वित हुए। समापन समारोह में भैय्या जी जोशी, कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ एवं न्यासी, अशोक सिंहल फाउंडेशन आदि सहायता समिति, जयपुर ने संबोधित किया।

संबंधित समाचार