सीतापुर: विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। थानगांव इलाके की एक विवाहिता ने गुरुवार की रात थाने पहुंच कर ससुर, पति, जेठ, व सास के खिलाफ तहरीर दी है। विवाहिता का आरोप कि लगभग छह माह पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी के संग हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ससुर घर में बंधक बनाकर …

सीतापुर। थानगांव इलाके की एक विवाहिता ने गुरुवार की रात थाने पहुंच कर ससुर, पति, जेठ, व सास के खिलाफ तहरीर दी है। विवाहिता का आरोप कि लगभग छह माह पूर्व उसकी शादी थाना क्षेत्र के ही एक गांव निवासी के संग हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ससुर घर में बंधक बनाकर उसका यौन शोषण कर रहा था। साथ ही मुंह खोलने पर वह जानमाल के नुकसान की धमकियां दे रहा था। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने उसकी जमकर पिटाई कर दी।

महिला के हांथ पैरों में गंभीर चोटों के निशान स्वयं गवाह हैं। किसी तरह ससुरालियों के बंधन से छूट कर गुरुवार की रात्रि करीब नौ बजे वह थाने पहुंची। पीड़िता के पिता ने बताया कि शिकायत करने थाने गई पुत्री को दूसरे दिन तक पुलिस बैठाए रही। दूसरे दिन दोपहर बाद तक किसी प्रकार का चिकित्सीय परीक्षण नहीं करवाया। जिससे आशंका हो रही है कि स्थानीय पुलिस उपरोक्त विपक्षियों के पक्ष में काम कर रही है।

आरोप है कि विवाहिता के मायके पक्ष वाले कमाने के लिए बाहर गए हुए थे। ससुरालीजनों ने मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया हैं। यौन शोषण के खिलाफ अवाल उठाने पर बुरी तरह से पिटाई कर दी हैं। जिसमें उसके सास, ससुर, पति व जेठ शामिल है। इस प्रकरण में प्रभारी निरीक्षक थानगांव संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार