हरदोई: पुलिस चौकी में हुई चोरी पर उठा सवाल, आखिर चोर कौन?
हरदोई। अभी तक लोगों के घरों दुकानों में चोरी की घटनाएं सुनाई पड़ती थी लेकिन अब पुलिस चौकी में ही चोरी की घटना सामने आई हैं। पुलिस चौकी में हुई चोरी से अब सवाल ये उठता है कि चोर है कौन? कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रिशू गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस अधीक्षक को …
हरदोई। अभी तक लोगों के घरों दुकानों में चोरी की घटनाएं सुनाई पड़ती थी लेकिन अब पुलिस चौकी में ही चोरी की घटना सामने आई हैं। पुलिस चौकी में हुई चोरी से अब सवाल ये उठता है कि चोर है कौन? कस्बे के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रिशू गुप्ता ने मुख्यमंत्री सहित पुलिस अधीक्षक को भेजे प्रार्थना पत्र में बताया कि दिनांक 26 अगस्त को एआरटीओ ट्रांसपोर्ट लखनऊ ने उसके ट्रक का सण्डीला में चालान कर दिया।
जिसे सण्डीला के कताई मिल चौकी के सुपुर्द कर दिया। स्वास्थ्य खराब होने के चलते गाड़ी को रिलीज कराने में बिलम्ब हो गया। बुधवार के दिन एआरटीओ कार्यालय जाकर चालान जमा किया और गाड़ी के रिलीज होने का ऑर्डर लेकर चौकी पहुंचे तो उसकी दशा देखकर होश उड़ गए। शीशे टूटे हुए मिले, ट्रक के दोनों नए टायर खोलकर घिसे-पिटे लगा दिए गए। इसके साथ ही 150 लीटर डीजल, दो बैट्रा, रस्सा, कपड़ा वाला तिरपाल आदि गायब मिला।
चौकी इंचार्ज से चाभी लेते समय चोरी हुई सामान की जानकारी करने पर उन्होंने गैरजिम्मेदाराना जवाब दिए। उन्होंने कहा कि गाड़ी के विषय में एआरटीओ ट्रान्सपोर्टनगर लखनऊ योगेन्द्र कुमार यादव से बात कीजिए उन्ही की जिम्मेदारी है। पीड़ित ने शिकायती पत्र में कहा कि डीजल व अन्य सामग्री मिलाकर लगभग एक लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की जांच कर दोषियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
