बाराबंकी: जिला न्यायालय के तत्वावधान में 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। गांव का प्रत्येक नागरिक कानून की जानकारी से वाकिफ हो इसके लिए न्यायालय की ओर से अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सार्थक करने के लिए 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक दूर दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को विधिक जानकारी दी जाएगी। वहीं, जुर्म और भ्र्ष्टाचार करने …

बाराबंकी। गांव का प्रत्येक नागरिक कानून की जानकारी से वाकिफ हो इसके लिए न्यायालय की ओर से अमृत महोत्सव कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सार्थक करने के लिए 2 अक्टूबर से 14 नवंबर तक दूर दराज के गांवों में रहने वाले लोगों को विधिक जानकारी दी जाएगी।

वहीं, जुर्म और भ्र्ष्टाचार करने वाले हो या पुलिस के सताए हुए सबको अपने जीवन के मूल्यों की रक्षा के लिए कानून की जानकारी होनी अति आवश्यक है। इसलिए अमृत महोत्सव के माध्यम से जन-जन की विधिक जागरूक के लिए शिविर लगाकर नागरिकों को जानकारी दी जाएगी। यह बात अशोक कुमार यादव ने विशेष न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट और नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत ने बताई।

उन्होंने बताया कि हर गांव विधिक रूप से साक्षर हो, अपने अधिकार को जाने इसके लिए ब्लॉक स्तर तक शिविर लगेंगे। इसके सा ही डोर टू डोर कैंपेन होगा। इसके अलावा आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और रोजगार सेवकों आदि की डीडीओ मॉनिटरिंग करेंगे। जिसमें लॉ कॉलेज के छात्रों की भी मदद ली जाएगी। ऐसे शिवरों को वैक्सीनेशन सेंटर और आदि ऐसी जगहों पर लगाया जाना, जहां ज्यादा से ज्यादा लोगों को जानकारी दी जा सकेगी।

संबंधित समाचार