आज का राशिफल | 02 अक्टूबर, 2021
मेष राशि आज स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। लोग आपकी सहायता और अच्छे व्यवहार का अनावश्यक लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक प्रस्तावों को लेकर जल्दबाज़ी न करें। वृष राशि आज व्यापार को बढ़ाने के लिए आज महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में …
मेष राशि
आज स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति का शिकार हो सकते हैं। लोग आपकी सहायता और अच्छे व्यवहार का अनावश्यक लाभ उठाने का प्रयास करेंगे। वैवाहिक प्रस्तावों को लेकर जल्दबाज़ी न करें।
वृष राशि
आज व्यापार को बढ़ाने के लिए आज महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। बच्चे पढ़ाई में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करेंगे। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कमीशन संबंधित व्यवसाय से उच्च धन लाभ प्राप्त होगा।
मिथुन राशि
आज आर्थिक तंगी दूर होगी। परिवार में सदस्यों के बीच प्रेम भाव बढ़ेगा। नियमों की अनदेखी करने के कारण आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। आज आप कुछ उदास हो सकते हैं। बच्चों की गलतियों को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे।
कर्क राशि
आज जीवनसाथी के साथ भावनात्मक संबंध मजबूत होंगे। किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। भाई-बहनों से आपको सहायता मिलेगी। आपको बड़ा व्यावसायिक ऑर्डर मिल सकता है। जॉब में आपके अधिकार बढ़ेंगे।
सिंह राशि
आज घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। विवादित मामलों को ज्यादा न बढ़ने दें। आपकी कार्यकुशलता में लोग सवाल उठायेंगे। दूसरों पर ज्यादा निर्भर न रहें। आपके कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं।
कन्या राशि
आज प्रेम-प्रसंग को आप आज काफी महत्व देंगे। अपनी ज़िम्मेदारी से पीछे न हटें। सन्तान के ऊपर आपको गर्व होगा। ललित कलाओं की तरफ आपकी रुचि जागृत होगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको धन और प्रतिष्ठा मिल सकती है।
तुला राशि
आज उच्च अधिकारियों से आपको दिशानिर्देश मिलेंगे। कुछ लोग आपके काम के बीच टांग अड़ा सकते हैं। असमंजस की स्थिति में फंसने की संभावना है। आपको आरोप-प्रत्यारोप से बचना चाहिए। स्वार्थी व्यवहार के कारण आपकी आलोचना हो सकती है।
वृश्चिक राशि
आज विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। नया रोजगार आप शुरू कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे। आपको अचानक शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। वाणी में मिठास के कारण लोगों के प्रिय बने रहेंगे।
धनु राशि
आज जोड़े में दर्द की समस्या हो सकती है। मन में अज्ञात भय सतायेगा। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में धीमापन रहेगा। अच्छे मित्रों के साथ संबंध खराब न होने दें। गलत संगति के कारण आपकी छवि पर बुरा असर पड़ सकता है।
मकर राशि
आज आपके सार्वजनिक विचारों को लोग काफी महत्व देंगे। नई संपत्ति खरीद सकते हैं। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पुराने दोस्तों के साथ आज मुलाक़ात होगी। घर का माहौल सुखमय रहेगा। बच्चे आपसे प्रेरणा लेंगे।
कुंभ राशि
आज सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी होगी। मधुमेंह रोगियों को लापरवाही नहीं करनी चाहिए। दूसरों के मामलों में तांक-झांक न करें। किसी से ऊंची आवाज में बात करना उचित नहीं है। समस्याओं का मुक़ाबला आप साहसपूर्वक करेंगे।
मीन राशि
आज प्रबुद्ध व्यक्तियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। घर वालों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करेंगे। आपकी सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई रुका हुआ काम होने से मन प्रसन्न होगा। प्रेम विवाह के मार्ग में आ रही बाधा दूर हो सकती है।
