हल्द्वानी: गुलदार की मौत, वन विभाग में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा कालाढूंगी वन प्रभाग रामनगर की देचोरी रेंज में गुलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन कर्मियों की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार वन प्रभाग रामनगर के देचोरी रेंज …

हल्द्वानी, अमृत विचार। विधानसभा कालाढूंगी वन प्रभाग रामनगर की देचोरी रेंज में गुलदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिससे वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर वन कर्मियों की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं।

जानकारी के अनुसार वन प्रभाग रामनगर के देचोरी रेंज के पवलगढ़ गांव में ही एक ग्रामीण के घर के पास गुलदार का शव बरामद हुआ हैं।ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी हैं।

ग्रामीणों के अनुसार गुलदार कई दिनों से गांव में घूम रहा था। उसकी संदिग्ध मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया हैं।

संबंधित समाचार