अमेठी: अधेड़ की गला दबाकर हत्या, ग्रामीणों में हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। जनपद में 55 वर्षीय अधेड़ की बेंच से बांधकर बीती रात गला दबाकर हत्या कर दी गई है। शनिवार की सुबह अधेड़ का शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया और छानबीन शुरू कर दिया है। घटना …

अमेठी। जनपद में 55 वर्षीय अधेड़ की बेंच से बांधकर बीती रात गला दबाकर हत्या कर दी गई है। शनिवार की सुबह अधेड़ का शव देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया और छानबीन शुरू कर दिया है। घटना जिले के संग्रामपुर थाना अंतर्गत नैनहा गांव की है। गांव निवासी रामकुमार यादव (55) घर से 500 मीटर दूरी पर सर्वोदय बाल विद्या निकेतन के बगल में चाय और किराने की दुकान करता था।

वो रोज की तरह भी बीती रात घर से खाना खाकर दुकान पर सोने के लिए आया था। लेकिन शनिवार सुबह जब ग्रामीण उसकी चाय की दुकान के लिए निकले तो दूर से दुकान बंद पाया। पास आकर ग्रामीणों ने देखा तो रामकुमार का शव बेंच पर उल्टा पड़ा था और उसके दोनों पैर बंधे हुए थे, उसके गले पर निशान था। इससे ज्ञात हो रहा है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की छानबीन शुरु कर दिया है।

बताया जा रहा है कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। उसके दो बीघे खेती होगी, जबकि उसके तीन पुत्र हैं। जिनमें दो परदेस में रहते हैं और एक घर पर रहता है। पुलिस अब हर पहलू पर जांच कर रही है। वहीं इस घटनाक्रम की सूचना मिलने पर अमेठी जिले के अपर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने घटनास्थल का बारीकी से अध्ययन करते हुए मौका मुआयना किया और बताया कि पुलिस इस घटना को लेकर हर पहलू पर जांच कर रही है अभी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का सही पता चल सकेगा

संबंधित समाचार