बरेली: भाजपा महानगर के सभी मंडलों में चलाया गया स्वच्छता अभियान
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता और महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा के निर्देशन में महानगर के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गया। प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर के अवसर पर हम सभी को वचन …
बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा महानगर प्रभारी पंकज गुप्ता और महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा के निर्देशन में महानगर के सभी मंडलों में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम किया गया। प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि 2 अक्टूबर के अवसर पर हम सभी को वचन लेना चाहिए कि अपने घर के आस-पास और स्वच्छ वातावरण रखना चाहिए जिससे उस क्षेत्र का माहौल स्वच्छ हो सके।
जब हम स्वच्छ होंगे तभी स्वस्थ रह सकते हैं। महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ने कहा कि राष्ट्रपिता गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए महानगर में स्वच्छता अभियान चलाया। महानगर मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ने बताया की महानगर के नौ मंडलों में स्वच्छता अभियान चलाया गया है। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन, सिटी रेलवे स्टेशन और शहर के प्रमुख पार्को में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
जिसमें प्रमुख रुप से पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार, शहर विधायक डॉ अरुण कुमार , गुलशन आनंद ,डॉ तृप्ति गुप्ता ,अधीर सक्सेना, प्रतेश पांडे ,प्रभु दयाल लोधी, देवेंद्र जोशी , अरुण कश्यप, विष्णु शर्मा, नीलम जेठा, रेखा श्रीवास्तव, अमरीश कठेरिया ,रूपेंद्र पटेल ,प्रवेश वर्मा, राजकुमार अग्रवाल ,रतन माथुर ,युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सक्सेना , ज्ञान प्रकाश लोधी, विक्रम सिंह, विक्रम शर्मा ,पुष्पेंद्र पटेल, मनोज कपूर, जेपीएस पाल ,मनोज तिवारी, कन्हैया राजपूत, राम बहादुर मौर्य, हरवंश सेठी, प्रेम पटेल, संजय शर्मा, मुकेश देवल ,करन शर्मा ,राजेश कुमार, विकास शर्मा, गौरव वर्मा, सुमित शर्मा, जतिन शर्मा सहित सभी महानगर के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ बा मंडल के पदाधिकारी गण मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें…
बरेली का नाम एक बार फिर रोशन: आकाशपुरम के ईशान सहगल अब दिखेंगे बिग बॉस के सीजन 15 में
