थोक विक्रेताओं पर बिफरे मेडिकल स्टोर स्वामी, जानें क्या लगाया आरोप
हल्द्वानी, अमृत विचार। थोक व्यापारी रिटेल में दवा बेचकर रिटेल व्यापारियों के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं। नियम विरुद्ध कर रहे इस कार्य के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन्ही आरोपों के साथ दवा के फुटकर विक्रेता एक हुए। उन्होंने थोक व्यापारियों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ गुस्सा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। थोक व्यापारी रिटेल में दवा बेचकर रिटेल व्यापारियों के लिए चुनौती खड़ी कर रहे हैं। नियम विरुद्ध कर रहे इस कार्य के बावजूद उन पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इन्ही आरोपों के साथ दवा के फुटकर विक्रेता एक हुए। उन्होंने थोक व्यापारियों द्वारा की जा रही मनमानी के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया।
रिटेल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में रामपुर रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में दवा के फुटकर विक्रेता (मेडिकल स्टोर स्वामी) एकत्र हुए। अध्यक्ष हरीश चंद्र पाठक ने कहा कि एसोसिएशन के माध्यम से उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि पर्चूनी की दुकानों पर बिक रही दवाइयों और थोक विक्रेताओं द्वारा एक्सपायरी दवा वापस लेने में अनावश्यक शुल्क लेने की मनमानी पर रोक लगाने की मांग उठाई।
उन्होंने कहा कि मंदी का दौर के बीच इन समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। बतौर अतिथि पहुंचे प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संरक्षक भगवान सहाय, प्रदेश संगठन प्रभारी वीरेंद्र गुप्ता, सह संयोजक देवेश अग्रवाल ने उनका समर्थन किया। इस दौरान महासचिव मनोज जोशी, कोषाध्यक्ष पंत, राजेश जोशी, धीरत फर्तयाल, हशनैन खातीबी, दीपक तिवारी, अनुज भट्ट मौजूद रहे।
