हल्द्वानी: उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के पीआरओ दिया ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज और उसके अधीन अस्पतालों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है। बुद्ध पार्क में अन्य दिनों की भांति कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा ने कहा कि नियमितिकरण की मांग को अनदेखा करना सरकार को …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राजकीय मेडिकल कॉलेज और उसके अधीन अस्पतालों में कार्यरत उपनल कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार जारी है। बुद्ध पार्क में अन्य दिनों की भांति कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

इस दौरान संगठन के अध्यक्ष पीएस बोहरा ने कहा कि नियमितिकरण की मांग को अनदेखा करना सरकार को भारी पड़ेगा। इस बार उपनल कर्मचारी झुकने को तैयार नहीं है।

उपनल कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी दिनेश आर्या से भी मुलाकात की और उन्हें मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सुशील कुमार, सोनू, मोहन रावत, अजय कुमार, मोनिका वेद, संजय पांडे, मनीष तिवारी, नेत्रपाल, केसी पनेरू आदि थे।

संबंधित समाचार