हरदोई: गांधी जयंती पर शताब्दी पुस्तकालय का संदीप पांडेय ने उद्घाटन, जानें क्या कहा?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कछौना के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शताब्दी समुदायिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा खुद में वह बदलाव लाइये, जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं। गांधी जी के विचारों का सम्मान …

हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर कछौना के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शताब्दी समुदायिक पुस्तकालय एवं वाचनालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉक्टर संदीप पाण्डेय द्वारा फीता काटकर किया गया। उन्होंने कहा खुद में वह बदलाव लाइये, जो दुनिया में आप देखना चाहते हैं। गांधी जी के विचारों का सम्मान सही मायने में तब है, जब हम उनके विचारों का आत्मसात करें।

एक अच्छे नागरिक के रूप में देश के निर्माण में बिना भेदभाव, ऊंच-नीच के हम अपनी भूमिका तय करें। गांधी जयंती पर मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा, गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस द्वारा मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर व बैच लगाकर लगाकर कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण में स्वतंत्रता शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि देकर श्रद्धांजलि दी। डॉक्टर संदीप पाण्डेय चरखा चलाकर स्वदेशी चीजों को ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने का संदेश दिया।

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार बोस ने कहा बेशक गांधी के स्वरूप को अपने जीवन में नहीं उतार सकते, लेकिन उनके जैसे थोड़े भी बन सके तो सही मायने में उनकी जयंती मनाने का उद्देश्य सफल होगा। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों द्वारा पुस्तकों का दान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मोहम्मद शोएब ने किया। इस सामुदायिक पुस्तकालय से नगर सहित ग्रामीण आम जनमानस को ज्ञान अर्जित के लिए एक सौगात है।

संबंधित समाचार