आईपीएल: स्कॉर्पियो में सट्टे का खेल, पुलिस की बॉल पर क्लीन बोल्ड
हल्द्वानी, अमृत विचार। आईपीएल मैच में सट्टे का खेल शबाब पर है, लेकिन पुलिस की एक बॉल में ये सट्टेबाज क्लीन बोल्ड हो गए। जबकि पुलिस से बचने के लिए ये सट्टेबाज सट्टे का खेल स्कॉर्पियो के अंदर खेल रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक मौके से फरार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आईपीएल मैच में सट्टे का खेल शबाब पर है, लेकिन पुलिस की एक बॉल में ये सट्टेबाज क्लीन बोल्ड हो गए। जबकि पुलिस से बचने के लिए ये सट्टेबाज सट्टे का खेल स्कॉर्पियो के अंदर खेल रहे थे। पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है, जबकि एक मौके से फरार हो गया।
शुक्रवार की रात पुलिस को खबर मिली कि कुछ लोग रोल की पुलिया आरके टेंट रोड के पास से आईपीएल मैच में सट्टा लगाने का खेल जोर-शोर से चल रहा है। सट्टे का ये खेल एक स्कॉर्पियो के अंदर चल रहा था। पुलिस ने यहां से धीरेंद्र निवासी राजीव नगर लालकुआं, पूरन सिंह उर्फ साहिल निवासी चांदनी चौक बलुटिया हल्द्वानी व अमित गुप्ता निवासी मुखानी को गिरफ्तार किया।
ये लोग स्कॉर्पियो संख्या यूके 04 एडी 2525 में आईपीएल क्रिकेट मैच में सट्टा लगा रहे थे। पुलिस ने मौके से 53 हजार रुपए, सट्टा बुक, सट्टा पर्ची, चार मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ मुखानी थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए स्कॉर्पियो को सीज कर दिया। इस मामले में पुलिस मुखानी निवासी पंकज की तलाश है। टीम में मुखानी थानाध्यक्ष कविंद्र शर्मा, चौकी प्रभारी आरटीओ संजीत राठौड़, एसओजी से हे.कां. दीपक अरोड़ा, कां. त्रिलोक रौतेला, कां. भानु प्रताप एसओजी, कां. कुंदन कठायत, कां. जितेंद्र कुमार थे।
