बाराबंकी: विकास के नाम पर हो रही जमकर धांधली, टाट पट्टी पर बैठने को मजबूर बच्चे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विकास के नाम पर हरख ब्लाक क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में जमकर धांधली किए जाने की बात इनकार नहीं किया जासकता है। जिससे ग्राम पंचायत में स्थित परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प भी सही तरीके से नहीं हो पाया है। विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों को आज भी ज़मीन पर बिछी हुई टाट …

बाराबंकी। विकास के नाम पर हरख ब्लाक क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में जमकर धांधली किए जाने की बात इनकार नहीं किया जासकता है। जिससे ग्राम पंचायत में स्थित परिषदीय विद्यालयों का कायाकल्प भी सही तरीके से नहीं हो पाया है। विद्यालय में पढ़ने आने वाले बच्चों को आज भी ज़मीन पर बिछी हुई टाट पट्टी बैठना पड़ता है। जबकि स्कूल के कायाकल्प के नाम पर काफी पैसा ग्राम पंचायत से निकाला भी गया है।

लेकिन उसके बाद स्कूल की खूबसूरती और बच्चों की सुविधा में कोई फर्ख नजर नहीं आ रहा है। हरख ब्लॉक क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतें ऐसी हैं जहां पर विकास के नाम पर सचिव और प्रधान ने जमकर मनमानी की है। जिस वजह से ग्राम पंचायतों में स्थित प्राथमिक विद्यालय व जूनियर स्कूलों में बच्चों के बैठने की अवस्था तक सही नहीं हो पाई है। आज भी यहां के बच्चों को टाटपट्टी पर बैठकर पढ़ना पड़ता है। विद्यालय में बने शौचालय में लगे दरवाजे उखड़े पड़े हुए हैं। वहीं टूटी हुई पानी की टोटियों से शुद्ध पीने का पानी भी नही निकलता है।

ग्राम पंचायत मौथरी में स्थित कमपोजिट विद्यालय में कायाकल्प योजना द्वारा सही तरीके से विकास कार्य नहीं कराए जाने से स्कूल में रौनक नजर नहीं आती है। यही हाल ग्राम पंचायत गोठिया, मचौची, बरहेटातेजवापुर, पनिहार, वजीउदीनपुर, तीरगाव, बंदगीपुर में भी कायाकल्प योजना के तहत ग्राम पंचायतों में स्थित परिषदीय विद्यालय में टाइल्स बेंच शौचालय के साथ रंगाई पुताई का कार्य सही तरीके से नहीं कराया गया है। लेकिन प्रधान की मनमानी व सचिव की उदासीनता के कारण ग्राम पंचायत में स्थित विद्यालय आज भी अपनी सूरत नही बदल पाए हैं।

संबंधित समाचार