सीतापुर: विभाग की अनदेखी से लावारिस पड़े स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण ने जमाया कब्जा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के गांजरी इलाके में स्थित सकरन ब्लाक क्षेत्र में सरकारी भवनों को लेकर नए कारनामें सामने आ रहे हैं। एक सर्वजनिक शौचालय में कब्जा कर ग्रामीण द्वारा परचून दुकान खोले जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था, कि अब क्षेत्र केतारपारा गांव स्थित एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भवन में कब्जा …

सीतापुर। जिले के गांजरी इलाके में स्थित सकरन ब्लाक क्षेत्र में सरकारी भवनों को लेकर नए कारनामें सामने आ रहे हैं। एक सर्वजनिक शौचालय में कब्जा कर ग्रामीण द्वारा परचून दुकान खोले जाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं हो पाया था, कि अब क्षेत्र केतारपारा गांव स्थित एक सरकारी स्वास्थ्य केंद्र भवन में कब्जा कर परिवार के रहने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि ग्रामीण का कहना है कि खाली पड़े इस भवन में वह रहने जरूर लगा है, लेकिन यदि उससे जिम्मेदार कहेंगे तो वह भवन को खाली कर देगा।विभागीय जिम्मेदार इस बारे में जानकारी होने से ही इंकार कर रहे हैं।

दरअसल सरकन इलाके की ग्राम पंचायत तारपारा में करीब पांच वर्ष पूर्व सरकार द्वारा बनवाये गये उप स्वास्थ्य केन्द्र में किसी स्वास्थ्य कर्मी के न आने व एएनएम द्वारा केन्द्र पर गर्भवती महिलाओं व बच्चों के टीकाकरण न किये जाने से केन्द्र लावारिश हालत में हो गया था। गांव के लोग उसमें जुंआ व तास खेलने लगे थे। रात को आवारा मवेशी बसेरा करते थे। लावारिस हालत में पडे केन्द्र में करीब दो वर्ष पूर्व तारपारा गांव निवासी जमुना प्रसाद अपने आठ सदस्सीय परिवार के साथ इस सरकारी भवन में रहने लगा। जमुना प्रसाद उसी में किचन, बेडरूम बना कर जानवरों के लिये चारा भूसा आदि रखकर अपना व अपने परिवार का जीवन यापन करने लगा।

गांव में उप स्वास्थ्य केन्द्र बना होने बवजूद भी विभाग द्वारा उसका प्रयोग न किये जाने के कारण लावारिस पडे भवन को ग्रामीण ने अपना आशियाना बना लिया। हालांकि इस संबंध में जब सरकरी स्वास्थ्य केन्द्र में रह रहे जमुना प्रसाद से बात की गयी तो उसने बताया कि यह भवन लावारिस पडा था। कोई आता जाता नहीं था। इसलिये वह उसमें रहने लगा है। यदि कोई अधिकारी आकर कहेगा तो वह भवन को फौरन खाली कर देगा। इस प्रकरण में सीएचसी अधीक्षक डाक्टर मनोज कुमार ने बताया कि मामला जानकारी में नहीं था। मामले की जांच करायी जायेगी।

संबंधित समाचार