श्रीनगर में आम जनता को निशाना बनाते आतंकी, स्थानीय नागरिक की गोली मारकर हत्या की
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर आतंकवादियों ने करण नगर में छत्ताबल निवासी मजीद अहमद को गोली मार दी। उन्होंने बताया कि घायल …
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकवादियों ने एक नागरिक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजकर 50 मिनट पर आतंकवादियों ने करण नगर में छत्ताबल निवासी मजीद अहमद को गोली मार दी।
उन्होंने बताया कि घायल अहमद को नजदीकी एसएमएचएस अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
