बरेली: कांग्रेस महानगर कमेटी ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन
बरेली, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। उसके बाद स्टेशन रोड स्थित बारात घर में इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि आज हमारे देश की दो महान हस्तियों को …
बरेली, अमृत विचार। महानगर कांग्रेस कमेटी ने चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में माल्यार्पण किया गया। उसके बाद स्टेशन रोड स्थित बारात घर में इस अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि आज हमारे देश की दो महान हस्तियों को उनकी जयंती पर याद करने का दिन है।
इस मौके पर बिलाल कुरैशी, योगेश जौहरी, महेश पंडित, पारस शुक्ला, रमेश श्रीवास्तव, हर्षित दुबे, विजय मौर्य, के के दीक्षित, अनिल देव शर्मा, राजेश कुमार, अनुज गंगवार, दीपक वाल्मीकि, महेंद्र कुमार, रवि टण्डन,जसरबत हुसैन हाशमी, रईस आलम, कादिर खान, अब्दुल अल्वी, नदीम सिद्दीकी, सोनू शुक्ला ,रुखशिद खान, कमलेश ठाकुर, सुचित्रा सिंह, कुमकुम सिंह, इंद्रा टंडन,सुनीता दुबे ,हेमा बत्रा आदि लोग मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर भी मनाई गई जयंती
कांग्रेस कमेटी के श्यामगंज स्थित जिला कार्यालय पर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। विचार गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने की और संचालन जिला महासचिव जिया उर रहमान ने किया। प्रदेश सचिव चौधरी असलम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि इस देश की मिट्टी ने लाखों लालो को जन्म दिया यह हमारे लिए और इस देश के लिए बहुत ही गर्व की बात है।
इस मौके पर पूर्व विधायक नरेंद्र पाल गंगवार, कृष्ण कांत शर्मा, डा. मेहंदी हसन, नीतू गौरव, कासिम कश्मीरी, कमर गनी, सुनील मनचंदा, साहिब सिंह, कौसर वारसी, मोहसिन रजा, मोहम्मद हसन, सरदार खां, निवेदिता सागर, पाकीजा खान, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष संदीप चौधरी, एम बापू सिद्दीकी, मंजूर अहमद, मोहम्मद शमी, राजेश कुमार सैनी ,मोहम्मद वसीम मियां, चांद मियां ,टोन बक्शी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
