भवानीपुर में सीएम ममता की बड़ी जीत, BJP उम्मदीवार को 58000 के मार्जिन से हराया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने हाई-प्रोफाइल भवानीपुर उपचुनाव में 58 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करने के साथ ही मुख्यमंत्री पद सुरक्षित कर लिया। सुश्री बनर्जी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हराया और इसी के साथ ही उन्होंने भवानीपुर से जीत की …

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने हाई-प्रोफाइल भवानीपुर उपचुनाव में 58 हजार से अधिक मतों से जीत हासिल करने के साथ ही मुख्यमंत्री पद सुरक्षित कर लिया। सुश्री बनर्जी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की प्रियंका टिबरेवाल को 58,832 वोटों से हराया और इसी के साथ ही उन्होंने भवानीपुर से जीत की अपनी तिकड़ी बना ली।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी(माकपा) के श्रीजीव विश्वास तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष 2011 में भवानीपुर सीट से सुश्री बनर्जी ने माकपा की नंदिनी मुखर्जी को 54,213 मतों से हराकर उपचुनाव जीता था। इसके बाद 2016 में उन्होंने कांग्रेस की दीपा दासमुंशी को 25,301 मतों से हराकर जीत का सिलसिला बरकरार रखा।

इसे भी पढ़ें…

सिद्धू ने फिर उठाई पंजाब पुलिस प्रमुख और महाधिवक्ता को बदलने की मांग

संबंधित समाचार