हरदोई: सिलेंडर फटने से लगी आग, लाखों की नकदी व गृहस्थी जलकर राख

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। पाली कस्बे के मोहल्ला सुलह सराय में सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। आग से एक लाख 90 हजार रुपए की नगदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले वासियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक गृहस्थी राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। रविवार …

हरदोई। पाली कस्बे के मोहल्ला सुलह सराय में सिलेंडर फटने से एक घर में भीषण आग लग गई। आग से एक लाख 90 हजार रुपए की नगदी सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। मोहल्ले वासियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तब तक गृहस्थी राख के ढेर में तब्दील हो चुकी थी। रविवार को पाली कस्बे के मोहल्ला सुलह सराय निवासी मनोज कुमार उर्फ अजीत पुत्र विजेंद्र लाल के घर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई।

परिजन जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया और सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने के बाद आग का रूप और उग्र हो गया। कुछ ही देर में समस्त घरेलू सामान आग से जलकर राख हो गया। मनोज कुमार ने बताया कि आग से घर में रखे एक लाख 90 हजार रुपए व अन्य कीमती सामान जैसे फ्रिज, चार मोबाइल फोन आदि जलकर राख हो गया। आग से हुए भारी नुकसान के बाद मनोज कुमार और उनके परिजनों का बुरा हाल है। मनोज परचून के व्यापारी हैं जिनके पास चार बीघा कृषि भूमि बताई गई है।

भीषण आग से हुए लाखों के नुकसान के बाद वह काफी सदमे में हैं। मोहल्ले वासियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। पाली थाने की पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर पहुंच गई। आग से पूरे घर की गृहस्थी जलकर राख हो गई है। मनोज कुमार ने बताया कि उनके घर में दो सिलेंडर थे जिनमें से एक सिलेंडर में आग लग गई और वह फट गया। मोहल्ले वासियों के सहयोग से आग बुझाई गई। वहीं सूचना मिलने पर क्षेत्रीय लेखपाल सतीश कश्यप भी मौके पर पहुंचे और आग से हुई हानि का आंकलन किया।

संबंधित समाचार