रायबरेली: बदमाशों ने तमंचे के बल पर की लूट, इलाके में फैली सनसनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने असलहे के बल पर युवक से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार की शाम सात बजे की है। क्षेत्र के गांव पूरे पृथ्वी सिंह मजरे गोकना निवासी मयंक लाल अपने मित्र को …

रायबरेली। बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने असलहे के बल पर युवक से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना शनिवार की शाम सात बजे की है। क्षेत्र के गांव पूरे पृथ्वी सिंह मजरे गोकना निवासी मयंक लाल अपने मित्र को छोड़ने बाइक से वाजिदपुर गए थे। वापस आते समय अरखा गांव के पास पहलवान बाबा मंदिर के पास बाइक सवार दो सशस्त्र बदमाशों ने उन्हें तमंचे के बल पर रोक लिया और उनसे उनका पर्स छीन लिया।

उसके बाद बदमाश वापस अरखा की ओर भाग गए। अचानक घटी घटना के बाद पीड़ित अवाक रह गया। उसने मामले की सूचना पहले आसपास के लोगों को दी। बाद में कोतवाली में लिखित तहरीर दी गई है। भीड़ वाली सड़क पर दुस्साहसिक वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बेखौफ चोरों ने सरेशाम घटना को अंजाम देकर पूरी पुलिसिंग को धता बता दिया है। मामले को लेकर पुलिस को जवाब नहीं देते बन रहा है। कोतवाल शिव शंकर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार