रामपुर: अरबी-फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षा में नहीं मिला नकलची
रामपुर, अमृत विचार। अरबी-फारसी मदरसा बोर्ड की मदरसों में परीक्षा हुई। मदरसों में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उड़ाका दल बनाए गए हैं। हालांकि, परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। रविवार को मदरसा बोर्ड के कामिल अरबी अव्वल और दोयम, मुतआला कुरआन, मुतआला हदीस, मुताअला मजहब के पेपर हुए। अरबी फारसी मदरसा बोर्ड …
रामपुर, अमृत विचार। अरबी-फारसी मदरसा बोर्ड की मदरसों में परीक्षा हुई। मदरसों में नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए उड़ाका दल बनाए गए हैं। हालांकि, परीक्षा के दौरान कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। रविवार को मदरसा बोर्ड के कामिल अरबी अव्वल और दोयम, मुतआला कुरआन, मुतआला हदीस, मुताअला मजहब के पेपर हुए। अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षा 5 अक्तूबर तक होगी।
अरबी फारसी मदरसा बोर्ड ने कोरोना के कारण इस साल की परीक्षा होम एग्जाम के रूप में कराई है। अरबी फारसी मदरसा बोर्ड के लिए अलग सेंटर नहीं बनाए गए हैं। अलबत्ता, कामिल और फाजिल के फाइनल परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा। रविवार को मदरसा फुरकानिया मिस्टन गंज, मदरसा गुलशन ए बगदाद समेत जिले के तमाम मदरसों में परीक्षा हुई।
अरबी फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षा मंगलवार को होम सेंटरों पर होगी। मदरसा फुरकानिया के मुदर्रिस मोहम्मद मआसिर ने बताया कि मदरसा फुरकानिया में मंगलवार को कामिल के 6 और फाजिल के चार विषयों की मौखिक परीक्षा होगी। अस्तबल रोड स्थित मदरसा जमीअतुल अंसार पर मदरसा बोर्ड के कामिल अरबी अव्वल, कामिल अरबी दोयम के छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई।
रविवार को मदरसे में मुतआला कुरआन,मुतआला हदीस,मुतआला मजहब के पेपर हुए। मदरसा जमीअत उल अंसार के शोबा दरस ए निजामी के प्रधानाचार्य मोहम्मद आरिश शम्सी की निगरानी में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान प्रबंधक खालिद हसन अंसारी और जैनब असलम सहित स्टाफ मौजूद रहा।
अरबी-फारसी मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं रविवार से शुरु हो गई हैं। कोरोना के कारण इस साल बोर्ड ने होम सेंटर पर परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। कामिल और फाजिल की फाइनल परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।
जीशान मलिक, प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामपुर
