नैनीताल: मिर्गी का दौरा आने से गश खाकर गिरा पर्यटक, पुलिस ने पहु‍ंचाया अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आए पर्यटक को मिर्गी का दौरा आने से वह मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात टीएसआई उमानाथ मिश्र क्रेन ऑपरेटर मंगल सिंह व स्थानीय लोगों द्वारा बेहोश पर्यटक को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के …

नैनीताल, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश से नैनीताल घूमने आए पर्यटक को मिर्गी का दौरा आने से वह मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर बेहोश होकर गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात टीएसआई उमानाथ मिश्र क्रेन ऑपरेटर मंगल सिंह व स्थानीय लोगों द्वारा बेहोश पर्यटक को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी पर्यटक मुस्तफा अपने दोस्तों के साथ नैनीताल घूमने आया था। इस बीच मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर अचानक मिर्गी का दौरा आने से वह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। रिक्शा स्टेण्ड के समीप पुलिस चौकी पर टीएसआई उमानाथ मिश्र व क्रेन ऑपरेटर मंगल सिंह व स्थानीय लोगो द्वारा तत्काल बेहोश पर्यटक को उपचार के लिए बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया।

इमरजेंसी में तैनात डॉ. एस शर्मा ने बताया कि मिर्गी का दौरा आने से व्यक्ति बेहोश हो गया जिसको प्राथमिक उपचार दिया गया जिसके बाद व्यक्ति को होश आने पर उसके मित्र सलमान को फोन कर अस्पताल बुलाया गया व्यक्ति को उसके सुपुर्द कर दिया।

संबंधित समाचार