काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी रविवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वह कार से नैनीताल के लिए रवाना हुए। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वह निजी दौरे पर परिवार के साथ यहां आए हैं। जीएम त्रिपाठी दिन में 3.30 बजे विशेष ट्रेन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर …
हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम विनय कुमार त्रिपाठी रविवार को काठगोदाम रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वह कार से नैनीताल के लिए रवाना हुए। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि वह निजी दौरे पर परिवार के साथ यहां आए हैं।

जीएम त्रिपाठी दिन में 3.30 बजे विशेष ट्रेन से काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। उनके यहां आते ही काठगोदाम रेलवे स्टेशन और आरपीएफ के तमाम अधिकारी उनके स्वागत के लिए पहुंचे। वह काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर कुछ देर रूके और यहां से नैनीताल के लिए कार से रवाना हो गए। स्टेशन अधिक्षक चयन रॉय ने बताया कि वह यहां निजी दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं को लेकर भी बातचीत की।
